If you want read jokes in Hindi very funny so in this post best collection of  jokes in Hindi very.


Jokes in Hindi very funny
Jokes in Hindi very funny

संता बर्फ़ का टुकड़ा उठा कर उसे गौर से देख रहा था।
बंता: क्या देख रहे हो?
संता: देख रहा हूँ कि यह लीक कहाँ से हो रहा है!

बॉस: कहाँ गए थे?
बंता: बाल कटवाने।
बॉस: ऑफिस के समय?
बंता: बाल बढ़े भी तो ऑफिस में ही थे।
बॉस: घर में भी तो बढ़ते हैं।
बंता: तो पूरे थोड़े ही कटवाए हैं!

मेले में घोषणा हुई: "एक बच्चा मिला है, 'जिन' का है, आकर ले जाएँ"।
संता भीड़ से चिल्लाता हुआ आया, "मुझे भी दिखाओ, जिन का बच्चा कैसा होता है!"

नर्स: आपको तीन बच्चे हुए हैं।
संता: यह तो होना ही था, फिल्में ही ऐसी देखती थी, धूम 3, गोलमाल 3, राज़ 3, मर्डर 3, क्रिश3।
नर्स: अच्छा हुआ दिल्ली 6 नहीं देखी!

बंता: भाई बाल छोटे कर दो।
नाई: कितने छोटे करने हैं साहिब?
बंता: इतने छोटे कि पत्नी के हाथों में ना आ सकें!

संता एक किलो जलेबी खाने के बाद बोला: भाई थोड़ी चीनी दो।
दुकानदार: चीनी क्यों?
संता: सोच रहा हूँ, खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए!

पप्पू अपने पिता जी से कार के लिए ज़िद्द कर रहा था।
संता गुस्से से, "कार का क्या करेगा, भगवान ने दो टाँगे किस लिए दी हैं?"
पप्पू: ब्रेक और रेस दबाने के लिए।